विदेश की खबरें | पेशावर में आतंकवादी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने मंगलवार की देर शाम को यहां छापेमारी के दौरान एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और आतंकवाद की एक घटना को विफल कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पेशावर, आठ दिसंबर आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने मंगलवार की देर शाम को यहां छापेमारी के दौरान एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और आतंकवाद की एक घटना को विफल कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पेशावर पुलिस के सीटीडी ने गुप्त सूचना के आधार पर पेशावर के बाहरी इलाके में स्थित उरमर इलाके में छापेमारी की। उन्हें सूचना मिली थी कि वहां छिपे दो लोग शहर में बड़े आतंकवादी हमले की योजना बना रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान खैबर कबायली जिले के निवासी मुहम्मद फारूक और अफगान नागरिक गुलदार हकीम खान के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि उनसे हथगोले, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों विध्वसंक गतिविधियों को अंजाम देने और लक्षित हत्याओं के लिए पेशावर आए थे।

पुलिस ने उनके संगठन के बारे में नहीं बताया है।

उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है कि क्या देश के किसी अन्य हिस्से में भी इस तरह के हमले की योजना थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\