देश की खबरें | ‘नमस्ते’ गिरोह के दो सदस्य मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद ‘नमस्ते’ गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
नयी दिल्ली, चार अगस्त पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद ‘नमस्ते’ गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
इन गिरोह को लूटपाट करने से पहले लोगों से हाथ जोड़कर अभिवादन करने के लिए पहचाना जाता है।
पुलिस के अनुसार, शाहदरा जिले के विशष कर्मियों और गिरोह के सदस्यों के बीच विवेकानंद कॉलेज के पास सुबह मुठभेड़ हुई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद से विवेक विहार थाने की ओर जा रहे गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने गोलियां चला दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गिरोह के एक सदस्य के पैर में चोट लग गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लूटपाट के उन दो मामलों में वांछित थे, जिन्हें तीन दिन पहले अंजाम दिया गया था।
उन्होंने बताया कि घटना संबंधित विस्तृत जानकारियां अभी नहीं मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)