देश की खबरें | महाराष्ट्र के एक परिवार के दो सदस्यों की ओमान में तट के निकट डूबकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सांगली जिले से संबंध रखने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति और उसके छह साल के बेटे की ओमान में एक तट के निकट डूबकर मौत हो गई जबकि बेटी लापता है। परिवार के एक सदस्य ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सांगली (महाराष्ट्र), 13 जुलाई महाराष्ट्र के सांगली जिले से संबंध रखने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति और उसके छह साल के बेटे की ओमान में एक तट के निकट डूबकर मौत हो गई जबकि बेटी लापता है। परिवार के एक सदस्य ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शशिकांत महामने, उनकी पत्नी और बच्चे श्रेया (9) और श्रेयस (6) दुबई में रहते थे और रविवार को एक दिन के लिए पड़ोसी देश ओमान गए थे। महामने के भाई ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि परिवार सांगली जिले के जठ से संबंध रखता था। शशिकांत दुबई में एक निजी कंपनी में काम करते थे।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार श्रेया और श्रेयस जब पानी में खेल रहे थे तो एक जोरदार लहर उन्हें बहाकर ले गई। उन्हें बचाने के दौरान शशिकांत भी डूब गए।

घटना के बारे में पता चलने के बाद दुबई गए उनके भाई ने कहा कि शशिकांत और उनके बेटे के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि बेटी की तलाश जारी है।

रॉयल ओमान पुलिस ने ट्वीट किया कि लापता बच्ची की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\