देश की खबरें | करंट की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई।
रायगढ़, 18 दिसंबर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई।
रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आकर दो मजदूरों चेतन वैष्णव (48 वर्ष) और किशोर निषाद (25 वर्ष) की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भगवानपुर गांव में भवन निर्माण के दौरान बृहस्पतिवार को मजदूर काम कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि रात लगभग 10.30 बजे जब छत की ढलाई के लिए मजदूर लोहे की छड़ लगा रहे थे इसी दौरान दो मजदूर छत के उपर से गए बिजली की तार की चपेट में आ गए।
उन्होंने बताया कि करंट लगने से दोनों मजदूर झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद मजदूरों के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं संजीव अमित
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)