देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में सेप्टिक टैंक में उतरे दो श्रमिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शनिवार को सेप्टिक टैंक में उतरे दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, पांच अगस्त पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शनिवार को सेप्टिक टैंक में उतरे दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले श्रमिकों की पहचान गणेश मन्ना और सुब्रत दास के रूप में हुई है तथा दोनों की उम्र 40 वर्ष थी।

पुलिस ने कहा, ''दोनों श्रमिक सिंगू्र के रतनपुर गांव के एक घर में सेप्टिक टैंक के अंदर मौजूद एक तख्ता हटाने आए थे। टैंक का निर्माण दो से तीन महीने पहले हुआ था।''

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टैंक का ढक्कन हटाने के बाद एक श्रमिक उसके अंदर चला गया, जबकि दूसरा श्रमिक बाहर अपने साथी का इंतजार कर रहा था।

उन्होंने कहा, ''जब दूसरे श्रमिक को कुछ मिनटों तक अपने साथी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो वह भी टैंक के अंदर चला गया। लेकिन दोनों में से कोई भी जीवित बाहर नहीं आया।''

अधिकारी के अनुसार, दमकल कर्मियों और पुलिस ने दोनों श्रमिकों को टैंक से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

एक दमकल अधिकारी ने आशंका जताई कि सेप्टिक टैंक के अंदर मीथेन गैस होगी, जिससे श्रमिकों की जान चली गई। एक विशेषज्ञ ने बताया कि मीथेन बिना रंग और गंध वाली एक जानलेवा गैस है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\