देश की खबरें | सड़क हादसे में होमगार्ड के जवान समेत दो की मौत तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र के जुनपत गांव के पास आज एक सड़क हादसे में होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र के जुनपत गांव के पास आज एक सड़क हादसे में होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि लुक्सर जेल से ड्यूटी करके वापस अपने घर लौट रहे होमगार्ड के जवान की मोटरसाइकिल एक अज्ञात वाहन से टकरा गयी ।

उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे हुयी इस घटना में जवान की मौत हो गई। उसकी पहचान रोहतास नागर के रूप में की गयी है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जुनपद चौराहे के पास आज दो कारों की आपस में टक्कर हो गयी ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने आनलाइन सामान बुक कराने वाले लोगों के पार्सल में नकली सामान डालकर सप्लाई करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी