विदेश की खबरें | उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, सात अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शर्लोट पुलिस ने सोमवार सुबह ट्वीट किया था कि एक व्यक्ति की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए हैं। लेकिन इसके बाद शर्लोट-मेक्लेनबर्ग पुलिस उप प्रमुख जॉनी जेनिंग्स ने पत्रकारों को बताया कि दो लोग मारे गए हैं।

शर्लोट पुलिस ने सोमवार सुबह ट्वीट किया था कि एक व्यक्ति की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए हैं। लेकिन इसके बाद शर्लोट-मेक्लेनबर्ग पुलिस उप प्रमुख जॉनी जेनिंग्स ने पत्रकारों को बताया कि दो लोग मारे गए हैं।

जेनिंग्स ने बताया कि गोलीबारी के बाद वाहनों की टक्कर में पांच अन्य लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े | डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि हमलावरों के एक से अधिक होने के कई सबूत हैं । अभी तत्काल स्पष्ट नहीं है कि किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी उत्तरी शलोर्ट के बीट्टीज फोर्ड रोड पर हुई। विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

यह भी पढ़े | कंगाल पाकिस्तान का कोरोना से बुरा हाल, COVID-19 से लड़ने को ले रहा इतने करोड़ डॉलर का कर्ज.

इस बीच, सीएटल में 48 घंटे से भी कम समय में गोलीबारी की दूसरी घटना में कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने ट्वीट किया कि गोलीबारी रविवार देर रात सिएटल के ‘डाउनटाउन ’ के पास के इलाके में हुई जिसे ‘कैपिटल हिल ऑक्यूपाइड प्रोटेस्ट’ कहा जाता है। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले शनिवार को एक पार्क में गोलीबारी में 19 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 33 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\