देश की खबरें | रांची में आर्केस्ट्रा की नर्तकी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो की हत्या, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में रामदगा मंडा के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा में आयी नर्तकियों के कपड़े बदलने के कमरे में ताक-झांक करने का विरोध करने पर मंगलवार देर रात्रि बदमाशों ने गोलीबारी कर दो युवकों को की हत्या कर जबकि इस हमले मे एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

रांची, एक जून झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में रामदगा मंडा के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा में आयी नर्तकियों के कपड़े बदलने के कमरे में ताक-झांक करने का विरोध करने पर मंगलवार देर रात्रि बदमाशों ने गोलीबारी कर दो युवकों को की हत्या कर जबकि इस हमले मे एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि पूरा विवाद बीती रात्रि ऑर्केस्ट्रा में आयी महिला नर्तकियों के साथ छेड़खानी से शुरू हुआ। उनके अनुसार कुछ युवकों ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो एक बदमाश ने विशाल नामक युवक को गोली मार दी तथा उसके पीछे खड़े राहुल नामक एक अन्य युवक को भी गोली लीगी जिससे दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बिना बदमाश नर्तकी के कपड़ा बदलने के कक्ष में बार-बार ताक झां कर रहा था, जिसका लोगों ने विरोध किया।

उन्होंने बताया कि मंडा पूजा के समापन के अवसर पर गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी।

पुलिस के अनुसार गांव वालों के मनोरंजन के लिए रामगढ़ से आर्केस्ट्रा पार्टी मंगवाई गई थी जिसमें कई नर्तकियां भी शामिल थीं। यह कार्यक्रम रात के 10 बजे से सुबह के तीन बजे तक जारी रहा और इस दौरान कोई विवाद नहीं हुआ। इसी बीच जब नर्तकियां एक कक्ष में जाकर कपड़े बदलने लगीं तभी दो युवक उस कमरे में ताक-झांक करने लगे और बाद में वे उनके कक्ष में जाकर उनके साथ गंदी गंदी हरकतें करने लगे।

पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महिला नर्तकियों के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों को वहां से जाने को कहा लेकिन उन्होंने सबको हथियार का भय दिखा कर शांत करवा दिया और एक बार फिर से नर्तकियों के साथ अश्लील हरकत करने लगे। यह देखकर सागर नामक युवक ने छेड़खानी कर रहे लोगों का विरोध किया और उन्हें ऐसा करने पर बुरे अंजाम की चेतावनी दी।

पुलिस के अनुसार इतना सुनते ही महिला नर्तकियों के साथ छेड़खानी कर रहे एक युवक ने विशाल को गोली मार दी। विशाल के पीछे ही एक और युवक राहुल भी खड़ा था। गोलीबारी में उसे भी गोली लगी जिससे मौके पर ही विशाल और राहुल दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार जब मौके पर मौजूद भीड़ ने बदमाशों को खदेड़ा तो उन्होंने भागते हुए भीड़ पर भी गोलीबारी की जिसमें राजा कुमार साहू नामक एक युवक को गोली लग गई । उसपर भगदड़ मच गई जिसका फायदा उठाकर हत्यारे मौके से फरार हो गए।

आलम ने बताया कि जिन लोगों ने आर्केस्ट्रा पार्टी में गोली चलाई है उनकी पहचान हो गई है , अब एक टीम का गठन कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शव अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिये गये हैं।

पुलिस इस मामले में कार्यक्रम के आयोजकों से भी पूछताछ कर रही है।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\