देश की खबरें | उत्तर बंगाल में भारी बारिश की वजह से दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर बंगाल के दोआर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के क्षतिग्रस्त होने के कारण सिलीगुड़ी का राज्य के अन्य हिस्सों से सड़क संपर्क टूट गया और इसकी वजह से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जलपाईगुड़ी, 28 जुलाई उत्तर बंगाल के दोआर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के क्षतिग्रस्त होने के कारण सिलीगुड़ी का राज्य के अन्य हिस्सों से सड़क संपर्क टूट गया और इसकी वजह से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कलिंपोंग, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में शुक्रवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जतायी है।

यह भी पढ़े | कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की वर्चुअल मीटिंग में बोलें, अस्पताल में खुद धो रहा हूं कपड़े.

अधिकारियों ने कहा कि सोमवार रात से हो रही बारिश के कारण बागराकोट में जुरांटी खोला में राषट्रीय राजमार्ग 31 पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजह से असम से सिलीगुड़ी की ओर आ रहा एक पिकअप ट्रक उसमें गिर गया। इस हादसे में उसके चालक और सहायक की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया, “सुबह बारिश की वजह से शायद चालक टूटे हुए पुल को नहीं देख पाया होगा जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।”

यह भी पढ़े | फ्रांस से भारत आने के दौरान हवा में राफेल लड़ाकू विमानों की किया गया रिफ्यूल, कल पहुंचेगा अंबाला एयरबेस.

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह साढ़े आठ बजे से पिछले 24 घंटे में बागराकोट में 23 सेमी बारिश दर्ज की गई जो राज्य में सर्वाधिक है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर बंगाल में नेरा में 14 सेमी, चंपासारी और मूर्ति 13-13 सेमी, बागडोगरा में 11 सेमी, कालिम्पोंग में नौ सेमी, सिलीगुड़ी, सेवक, सुखीपोखरी, गजलदोबा और हासिमारा में आठ-आठ सेमी बारिश दर्ज की गई।

क्षेत्रीय मौसम निदेशक जी के दास ने कोलकाता में कहा,“28 से 30 जुलाई के बीच उत्तर बंगाल के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।”

उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ और नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी की चेतावनी दी।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल