देश की खबरें | मुंबई में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत, 17 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 जनवरी मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत ‘कमला’ में सुबह करीब सात बजे आग लगी।

उन्होंने कहा, ''यह 20 मंजिला इमारत है। आग इसकी 18 वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन अभियान में दमकल की 13 गाड़ियों और पानी के सात टैंकरों को लगाया गया है।'' उन्होंने कहा कि इसे तीसरे स्तर (भीषण) की आग बताया गया है।

अधिकारी ने कहा कि आग में कई लोग घायल हो गए और उनमें से 15 को पास के भाटिया अस्पताल जबकि चार अन्य को नायर अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा, ''नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनमें से दो लोगों की अस्पताल लाए जाने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि शेष दो की हालत स्थिर है और उनका इलाज किया जा रहा है।''

अधिकारी ने कहा कि भाटिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि घायल हुए 15 लोगों में से 12 को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य की हालत गंभीर है और उनका गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन और बचाव अभियान अभी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू