इस्लामाबाद, 15 जून पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कथित तौर पर एक व्यक्ति को कार से कुचलकर उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद भागने की कोशिश करते हुए सोमवार को भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।
जियो न्यूज ने कुछ प्रत्यक्ष्रदर्शियों को उद्धृत करते हुए अपनी खबर में कहा कि एक बीएमडब्ल्यू कार ने शहर की एंबेसी रोड पर सुबह करीब आठ बजे एक पैदलयात्री को टक्कर मारी और उसके बाद वहां से भागने की कोशिश की।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में जुलाई तक दर्ज हो सकते हैं COVID-19 के 12 लाख मामले, संक्रमण से 2,632 लोगों की हुई मौत.
पैदल यात्री इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर में कहा गया कि मौके पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ ने कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया और उन्हें इस्लामाबाद पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़े | चीनी मेनलैंड में COVID-19 के 49 नए मामलों की हुई पुष्टि, हांगकांग एसएआर में 1 हजार से अधिक मरीज संक्रमित.
इसमें कहा गया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि वे दोनों भारतीय उच्चायोग के कर्मी हैं।
चैनल ने प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला देते हुए कहा कि “कार को गैर जिम्मेदाराना तरीके से चलाया जा रहा था और तेज गति के कारण वह नियंत्रण से बाहर हो गई। पीड़ित सड़क के किनारे फुटपाथ पर चलरहा था जब कार ने उसे टक्कर मारी।”
अब तक पाकिस्तानी अधिकारियों या भारतीय उच्चायोग की तरफ से इस घटना के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
इससे पहले भारत ने सोमवार को नयी दिल्ली में पाकिस्तान के उप राजदूत को तलब कर इस्लामाबाद में दो भारतीय उच्चायोग कर्मियों की कथित गिरफ्तारी पर उनसे कड़ा विरोध व्यक्त किया था।
यह घटना भारत द्वारा दो हफ्ते पहले पाकिस्तानी उच्चायोग के दो कर्मचारियों को जासूसी के आरोप में देश से निकाले जाने के बाद हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY