देश की खबरें | पुणे में धारदार हथियारों से हमला करके दो हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर में करीब 10 लोगों के एक समूह ने शनिवार तड़के धारदार हथियारों से हमला कर कथित तौर पर दो हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुणे, 12 नवंबर महाराष्ट्र के पुणे शहर में करीब 10 लोगों के एक समूह ने शनिवार तड़के धारदार हथियारों से हमला कर कथित तौर पर दो हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को शक है कि वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल उर्फ ​​पोपट वाल्हेकर और सुभाष उर्फ ​​किसन राठौड़ के रूप में हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना यरवदा में पांडु लमन वस्ती के पास तड़के तीन बजे हुई। उन्होंने कहा कि राठौड़ को वर्ष 2009 में शंकर चव्हाण पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। राठौड़ को कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा किया गया था।

अधिकारी ने कहा जब राठौड़ और वाल्हेकर एक अन्य व्यक्ति के साथ यात्रा कर रहे थे, तो पांडु लमन वस्ती के पास आठ से 10 लोगों ने तीनों पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि राठौड़ और वाल्हेकर की मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।

पुलिस ने बताया कि राठौड़ के भाई ने बाद में इस संबंध में यरवदा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\