Gujarat: गुजरात में मादक पदार्थों के दो तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की मेफेड्रोन जब्त

गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को बताया कि उसने राजस्थान के मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 200 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये कीमत होने का अनुमान है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

अहमदाबाद, 25 फरवरी : गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को बताया कि उसने राजस्थान के मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 200 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये कीमत होने का अनुमान है. एटीएस ने एक बयान जारी कर कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों 200 ग्राम मेफेड्रोन की आपूर्ति करने के लिए कच्छ जिले के कांडला की ओर जा रहे थे.

बयान के मुताबिक, आरोपियों की पहचान नूरा खान समीजा और रईस खान के रूप में हुई है तथा दोनों राजस्थान के बाड़मेर जिले के रबासर गांव के रहने वाले हैं. इसमें बताया गया है कि एटीएस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दोनों के पास मादक पदार्थ है और वे अपनी कार के जरिये बाड़मेर से गुजरात में दाखिल होने के बाद पाटन जिले के संथालपुर शहर से गुजरेंगे. बयान के अनुसार, सूचना के आधार पर एटीएस अधिकारियों ने शुक्रवार तड़के संथालपुर में निगरानी की और एक एसयूवी रोकी, जो विवरण से मेल खाती थी. यह भी पढ़ें : भारत में 19 लाख बच्चों ने कोविड के कारण माता-पिता या देखभाल करने वाले को खो दिया: लैंसेट

इसमें बताया गया है कि एटीएस ने समीजा और खान के पास से 20 लाख रुपये कीमत की 200 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की. अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने यह मादक दवा बाड़मेर के एक ड्रग्स तस्कर से हासिल की थी और संथालपुर के रास्ते कांडला में इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे. एटीएस के अनुसार, संथालपुर पुलिस थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच पाटन जिला पुलिस के विशेष अभियान दस्ते को सौंप दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड