देश की खबरें | बाराबंकी में दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, पांच करोड़ रुपये की मॉर्फिन बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आशुतोष मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों बताया कि एक अभियान के तहत पुलिस टीम ने दो अन्तर्जनपदीय अपराधियों मोहम्मद कलीम व बिरजू उर्फ बृजलाल गौतम को मंझिलेपुर तिराहा के निकट से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी जैदपुर थानाक्षेत्र के टिकरा मुर्तजा के निवासी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आशुतोष मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों बताया कि एक अभियान के तहत पुलिस टीम ने दो अन्तर्जनपदीय अपराधियों मोहम्मद कलीम व बिरजू उर्फ बृजलाल गौतम को मंझिलेपुर तिराहा के निकट से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी जैदपुर थानाक्षेत्र के टिकरा मुर्तजा के निवासी है।

एएसपी ने बताया कि दोनों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे एक बाइक से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से प्लास्टिक के पैकेटों में रखी पांच किलोग्राम मॉर्फिन बरामद की।

उन्होंने बताया कि बरामद मॉर्फिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गयी है। मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जानकारी दी कि उनका एक बड़ा गिरोह है जो जिला बाराबंकी, सीतापुर, लखनऊ तथा आसपास के जिलों में मॉर्फिन तस्करी का करता है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बताया कि उनका एक साथी सूफियान अन्य राज्यों से कच्चा माल लेकर आता है और उसे परिष्कृत कर मॉर्फिन बनाई जाती है।

पुलिस के मुताबिक मॉर्फिन की आपूर्ति अभियुक्त कलीम व बिरजू उर्फ बृजलाल विभिन्न जिलों में चिन्हित स्थानों पर करते थे। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, गोंडा आदि आस-पास के जिलों में भी उनके द्वारा मॉर्फिन की आपूर्ति की जाती थी।

उन्होंने बताया कि बिरजू उर्फ बृजलाल पूर्व में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

एएसपी ने बताया कि वांछित आरोपी सुफियान को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है जो बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र स्थित कस्बा सहादतगंज का निवासी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\