झालावाड़ में अलग अलग घटनाओं में दो दलित नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जमात

कोटा (राजस्थान), 21 मई राजस्थान के झालावाड़ जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो दलित नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटनाएं सामने आयी हैं।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दोनों घटनाएं झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर 18 घंटे के अंदर हुयीं। एक घटना मंगलवार रात की है जबकि दूसरी घटना बुधवार दोपहर की है।

खानपुर थाने के प्रभारी कमल चंद मीणा ने बताया कि पहले मामले में 16 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ बुधवार दोपहर एक पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया। उस समय उसके माता-पिता गाँव में मनरेगा के तहत काम करने गए थे।

उन्होंने कहा कि माता-पिता के लौटने के बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोक्सो) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है।

दूसरी घटना में खानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक अन्य स्थान पर मंगलवार रात 13 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ उसके पड़ोस के 19 वर्षीय युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता अपने माता-पिता के साथ बुधवार सुबह थाने पहुंची और युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया।

लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी अक्सर उसे तंग करता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड