देश की खबरें | भुवनेश्वर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भुवनेश्वर में कुख्यात 'खारा' गिरोह के दो सदस्य पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, चार अप्रैल भुवनेश्वर में कुख्यात 'खारा' गिरोह के दो सदस्य पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल, कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल और खुजली वाला पाउडर बरामद किया है।

घायलों की पहचान बिहार के कटिहार जिले के सोनू कुमार यादव (30) और मनीष कुमार यादव (27) के रूप में हुई है।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जगमोहन मीणा ने संवाददाताओं को बताया, "वे कुख्यात 'खारा' गिरोह के सदस्य हैं।"

उन्होंने बताया कि शहर के एक थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10:20 बजे बांकुआला गांव के पास कुआखाई में 'खारा' गिरोह के सदस्यों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई।

डीसीपी ने कहा, "गिरोह के दो सदस्यों ने पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे गिरोह के दो सदस्य घायल हो गए।’’

उन्होंने कहा कि दोनों को पहले कैपिटल अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कटक रेफर कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\