देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी विशाल को घायल अवस्था में पकड़ा गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1656 नए मरीज पाए गए, 28 की मौत: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी अमन को तलाशी अभियान के दौरान दबोचा गया था।

पुलिस ने कहा कि विशाल और अमन दोनों गाजियाबाद जिले के निवासी हैं और कथित तौर पर दिल्ली और नोएडा से वाहन चोरी करते हैं।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के बर्खास्तगी के बाद राजस्थान कांग्रेस में फूट, एक साथ 59 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा.

उन्होंने कहा कि दोनों ने बुलंदशहर जिले में भी कथित तौर पर लूट की दो वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, विशाल के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं जबकि अमन पांच आपराधिक मामलों में आरोपी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट