देश की खबरें | उत्तरपश्चिम दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरपश्चिम दिल्ली में डीडीए ग्राउंड के पास पुलिस के साथ एक मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 मार्च उत्तरपश्चिम दिल्ली में डीडीए ग्राउंड के पास पुलिस के साथ एक मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विशाल उर्फ ​​बादल और कन्हैया उर्फ ​​अमित की

गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी जिसके आधार पर उन्हें कल रात डीडीए ग्राउंड, निरंकारी भवन के पास रोका गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, ‘‘रुकने का इशारा किये जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश में पुलिस दल पर कथित तौर पर गोली चला दी। पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे विशाल के पैर में गोली लगी। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए ले जाया गया।"

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विशाल अशोक विहार पुलिस थाने में दर्ज हत्या और डकैती के एक मामले में वांछित था, जबकि कन्हैया सशस्त्र डकैती के संबंध में बादली पुलिस थाने में दर्ज एक मामले और हत्या के प्रयास के मुखर्जी नगर पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में शामिल था।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के पास से दो अवैध हथियार और चोरी की एक स्कूटी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि मुखर्जी नगर पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड