देश की खबरें | ‘यूपी के दो लड़के’ राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे ‘खटाखट खटाखट’ : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि ‘‘यूपी के दो लड़के’’ हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान ‘खटाखट खटाखट’ बनाएंगे।

नयी दिल्ली, 19 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि ‘‘यूपी के दो लड़के’’ हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान ‘खटाखट खटाखट’ बनाएंगे।

राहुल गांधी बुधवार को 54 साल के हो गए और इस मौके पर कांग्रेस तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’

यादव के पोस्ट को फिर से साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद अखिलेश यादव जी। ‘यूपी के दो लड़के' हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे - खटाखट खटाखट!’’

हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया। सपा ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीट में से 37 और कांग्रेस ने छह सीट जीतीं।

उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के समय भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन था और उसी समय राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी को ‘यूपी के दो लड़के’ कहकर प्रचार अभियान चलाया गया था, हालांकि उस समय यह गठबंधन विफल रहा था।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल