MP Shocker: मध्यप्रदेश के एक गांव में तालाब में डूबे दो लड़के
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के एक गांव में तालाब में डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को मानपुर गांव में हुई.
सीहोर (मध्यप्रदेश), 27 दिसंबर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के एक गांव में तालाब में डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को मानपुर गांव में हुई. उन्होंने कहा, "अनमोल और रितिक नाम के दो लड़के सुबह करीब 10 बजे तालाब में नहाने गए थे.
जब वे घर नहीं लौटे तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू कर दी." मंडी थाना प्रभारी माया सिंह ने बताया कि दोनों गहरे पानी में चले गए होंगे और डूब गए होंगे. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में छात्रा यौन उत्पीड़न : प्रदेश भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने खुद को कोड़े मार कर जताया विरोध
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Tags
संबंधित खबरें
MPBSE MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार होने वाला है ख़त्म! अप्रैल के पहले सप्ताह में आ सकते हैं परिणाम, मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में
Ujjain Viral Video: महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान में छात्र की बेरहमी से पिटाई; दूसरे के बिस्तर पर सोने पर शिक्षक ने लाठी से की पिटाई
LPG Heist in Bhopal Video: भोपाल में रिटायर्ड जज के घर चोरी, गैस संकट के बीच बाइक सवार बदमाश 4 सिलेंडर ले उड़े, CCTV में कैद हुई वारदात
Indore Fire Tragedy: इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स इलाके में घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत; VIDEO
\