देश की खबरें | दिल्ली में अलग-अलग घटनाओं में दो शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अलग-अलग घटनाओं में दो शव बरामद हुए हैं, जिनके सिर कुचले हुए हैं और शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर दिल्ली में अलग-अलग घटनाओं में दो शव बरामद हुए हैं, जिनके सिर कुचले हुए हैं और शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पहली घटना में, दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में बाहरी रिंग रोड पर एक शव मिला।

पुलिस को संदेह है कि यह दुर्घटना का मामला है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि नियंत्रण कक्ष को तड़के 3 बजकर 51 मिनट पर फोन आया, जिसमें शव मिलने के बारे में सूचित किया गया। मृतक की आयु लगभग 40 वर्ष है।

डीसीपी ने कहा कि एक अन्य मामले में दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के जौनापुर गांव में 30 से 35 साल के एक व्यक्ति का शव मिला है। उसकी जेब से एक श्रमिक कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें उसकी पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। उसके दाहिनी बांह पर टैटू से “बेबी” लिखा है। यह ‘हिट-एंड-रन’ का मामला लगता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304 ए के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू