देश की खबरें | ठाणे के नकली भारतीय मुद्रा मामले में दो बांग्लादेशियों को 10 साल कारावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई स्थित राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने ठाणे के नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) मामले में दो बांग्लादेशी नागरिकों को 10 साल के कड़े कारावास की सजा सुनाई है।

नयी दिल्ली, आठ जून मुंबई स्थित राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने ठाणे के नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) मामले में दो बांग्लादेशी नागरिकों को 10 साल के कड़े कारावास की सजा सुनाई है।

संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बांग्लादेश के खुलना के रहने वाले नजमुल हसन और अब्दुल्ला शैकदर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून की धाराओं के तहत 10-10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि बांग्लादेश से उच्च गुणवत्ता के नकली नोट खरीदकर महाराष्ट्र में उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। ये नकली नोट 4,08,000 रुपये के अंकित मूल्य के थे। इस संबंध में ठाणे शहर की अपराध शाखा के स्वापक रोधी प्रकोष्ठ द्वारा साझा की गई विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर 2015 में मूल रूप से ठाणे शहर पुलिस में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि एनआईए की जांच में पता चला कि अब्दुल्ला पांच अन्य आरोपियों (सभी खुलना निवासी हैं) की मदद से ठाणे जिले के विभिन्न हिस्सों में उच्च गुणवत्ता के नकली नोट चला रहा था।

उसके दो साथियों हसन और मोहम्मद सोबुज मोतुर खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआत में पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान 1,000 रुपये के 40 नकली नोट बरामद किए थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद, उनके घरों की तलाशी के दौरान 1,000 रुपए के अंकित मूल्य वाले 364 नकली नोट जब्त किए गए, जबकि मामले के तीन गवाहों के पास से भी इसी प्रकार के नोट बरामद किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट