देश की खबरें | दो बांग्लादेशी महिलायें हिरासत में, एक ने दो बार विवाह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के पाटन जिले में दो बांग्लादेशी महिलाओं को अपनी राष्ट्रीयता छिपाकर और फर्जी दस्तावेजों के जरिये आधार कार्ड हासिल कर अवैध रूप से यहां रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पाटन (गुजरात), दो मई गुजरात के पाटन जिले में दो बांग्लादेशी महिलाओं को अपनी राष्ट्रीयता छिपाकर और फर्जी दस्तावेजों के जरिये आधार कार्ड हासिल कर अवैध रूप से यहां रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पाटन के जिला पुलिस अधीक्षक वी के नयी ने बताया कि दोनों की पहचान सुल्ताना (32) एवं ब्यूटी बेगम (37) के रूप में हुयी है । उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं 2022 में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुईं और मूल पहचान छिपाकर पाटन शहर में बस गईं।

नयी ने बताया कि दोनों को पाटन के एक होटल में नौकरी मिल गई थी और उनमें से एक सुल्ताना ने अपने अवैध प्रवास के दौरान गुजरात में दो बार शादी भी की।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर भारतीय निवासियों को जारी किया जाने वाला 12 अंकों का व्यक्तिगत पहचान नंबर ‘आधार कार्ड’ हासिल किए थे और कोलकाता में अपने संपर्कों के माध्यम से बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों को पैसे भेजे थे।

अधिकारी ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत, पुलिस ने पाटन शहर में 32 संदिग्धों की पहचान की थी और उनके दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उन्हें एक पुलिस थाने में बुलाया था।

उन्होंने बताया, ‘‘दस्तावेज सत्यापन के बाद, यह पुष्टि हुई कि ये दोनों महिलायें बांग्लादेशी नागरिक हैं और 2022 से पाटन में अवैध रूप से रह रही हैं। दोनों ने अपना नाम बदल लिया था और पाटन के एक होटल में काम करती थीं।’’

उन्होंने बताया कि उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला कि बांग्लादेश में शादीशुदा होने और चार बच्चों की मां होने के बावजूद सुल्ताना ने अवैध प्रवास के दौरान गुजरात में दो बार शादी की और सूरत में अपनी दूसरी शादी के लिए प्रमाणपत्र भी हासिल किया।

उसने कबूल किया कि बिहार के मूल निवासी मोहम्मद अली ने उसे सीमा पार करने में मदद की। वह सूरत से अपना आधार कार्ड हासिल करने में कामयाब रही और उसने वहीं अपनी दूसरी शादी भी दर्ज करायी।

नयी ने कहा कि उसने पैन कार्ड भी हासिल कर लिया और हमें उसका बांग्लादेशी पासपोर्ट और उसके देश की सरकार द्वारा जारी किया गया परिचय पत्र भी मिला है।

ब्यूटी बेगम उर्फ ​​रिया शाह भी 2022 में अवैध रूप से भारत में घुसी और पाटन में बस गयी। अधिकारी ने बताया कि उसने अहमदाबाद शहर के दानिलिमडा इलाके के पते का इस्तेमाल कर अपना आधार कार्ड बनवाया।

उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच के दौरान पुलिस को उसका जन्म प्रमाण पत्र मिला जिससे पता चला कि वह बांग्लादेशी नागरिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\