देश की खबरें | खिलौना बंदूक दिखाकर ऑटो छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरूग्राम में पुलिस ने खिलौने वाली बंदूक दिखाकर एक ऑटो को कथित रूप से लूटकर ले जाने को लेकर सोमवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गुरूग्राम(हरियाणा), 13 जून गुरूग्राम में पुलिस ने खिलौने वाली बंदूक दिखाकर एक ऑटो को कथित रूप से लूटकर ले जाने को लेकर सोमवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे हमें ऑटो चालक से शिकायत मिली कि दो लोग उसका ऑटो छीनकर ले गए।
शिकायकर्ता के अनुसार उसके ऑटो से एक कार को महज थोड़ी सी खरोंच आयी थी, तब दो व्यक्ति कार से उतरे और उन्होंने उससे 50,000 रूपये मांगे। चालक के अनुसार जब उसने पैसे देने से इनकार किया तब दोनों उसे पीटने लगे और उन्होंने उसके ऑटो के कागजात छीन लिये।
पुलिस का कहना है कि दोनों में से एक ने पिस्तौल जैसा कोई हथियार अपनी जेब से निकाला और 50,000 रूपये लाने की धमकी दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वेदपाल और रोहन कुमार नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान वेदपाल ने बताया कि उसे हथियार कानून के तहत उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पहले गिरफ्तार किया गया था।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) पीत पाल सिंह सांगवान ने बताया कि दोनों के पास से स्विफ्ट कार, एक खिलौने वाली पिस्तौल, ऑटो और उसके कागजात बरामद किये गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)