देश की खबरें | वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के आरोप में दो गिरफ्तार, ‘शराब पीकर मजा लेने के लिये की थी हरकत’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस पर कथित रूप से पत्थर फेंकने को लेकर मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूर्व तटीय रेलवे ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 28 नवंबर ओडिशा में राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस पर कथित रूप से पत्थर फेंकने को लेकर मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूर्व तटीय रेलवे ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि ओडिशा में भुवनेश्वर-संबलपुर लाइन के ढेंकानाल-अनुगुल खंड पर मेरामंडली और बुढापंक स्टेशन के बीच रविवार को इन दोनों ने इस ‘सेमी हाई स्पीड’ ट्रेन पर कथित रूप से पत्थर फेंके थे।

उस हमले में ‘एक्जक्यूटिव क्लास’ डिब्बे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था और यात्रियों में दहशत फैल गयी थी, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ था।

पूर्व तटीय रेलवे ने एक बयान में बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पथराव करने वालों की तलाश शुरू की, उस स्थान से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जहां यह घटना घटी थी।

उसने कहा, ‘‘इस सुनसान जगह पर रेलवे मार्ग के इतने करीब आने की वजह के बारे में जब दोनों से पूछा गया तो उन्होंने कबूल कर लिया कि वे वहां आए थे और शराब पीने के बाद मजा लेने के लिये उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया था। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।’’

पूर्व तटीय रेलवे ने कहा कि गुनाह कबूल करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू