देश की खबरें | महाराष्ट्र के नवी मुंबई में नाबालिग के अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 15 वर्षीय किशोर का अपहरण करने और 12 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 17 मई महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 15 वर्षीय किशोर का अपहरण करने और 12 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 14 मई की रात को घणसोली स्थित किशोर के घर पहुंचे और पीड़ित के पिता से चार लाख रुपये के लेन-देन को लेकर बहस की।

कोपरखैरणे पुलिस थाना क्षेत्र के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित रूप से किशोर की पिटाई की और वे उसे कार में जबरन बैठाकर ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने किशोर को छोड़ने के बदले 12 लाख रुपये की मांग की।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(2) (हत्या अथवा फिरौती के लिए अपहरण) के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील बोडके ने बताया कि किशोर को कुछ ही घंटों में रबाले इलाके से सकुशल बचा लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस सिलसिले में पुलिस ने राज उदय भालेराव (32) और यश सतीश गरुड (26) को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\