देश की खबरें | मुंबई में मनसे नेता पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय नेता संदीप देशपांडे पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।

मुंबई, चार मार्च मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय नेता संदीप देशपांडे पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस शुक्रवार को हुई घटना के संबंध में दो और लोगों की तलाश कर रही है। शुक्रवार को मुंबई के दादर इलाके में सुबह सैर पर निकले मनसे के नेता पर कुछ लोगों ने क्रिकेट के बल्ले और ‘स्टंप’ से हमला कर दिया था, जिससे उनकी कई हड्डियां टूट गयीं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान स्थानीय मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से की गई है, जिनमें से एक की उम्र 56 साल और दूसरे की 35 साल है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक महाराष्ट्र राज्य मथाडी और जनरल कामगार यूनियन का पदाधिकारी है और उसके खिलाफ मुंबई और नवी मुंबई में हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अपहरण जैसे मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि लेकिन देशपांडे पर हमले का कारण क्या था, इसकी अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए कम से कम आठ टीम का गठन किया है।

जितेंद्र दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\