देश की खबरें | अनियमितताओं के आरोप में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले में संचालित बाल विकास परियोजनाओं के तहत दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों को अनियमितताओं के आरोप में निरस्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बलिया (उप्र), 22 मई बलिया जिले में संचालित बाल विकास परियोजनाओं के तहत दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों को अनियमितताओं के आरोप में निरस्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बृहस्पतिवार को बताया कि बाल विकास परियोजना, मनियर के ग्राम पंचायत चिटौनीय की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अन्नू शर्मा और नगरा बाल विकास परियोजना के ढेकवारी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्ञानती देवी की नियुक्ति जांच के बाद बुधवार को निरस्त कर दी गई।

उन्होंने बताया कि अन्नू शर्मा की जिस केंद्र पर नियुक्ति हुई है, उस पर उसकी मां पहले से ही आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत हैं और ऐसे में यह नियुक्ति नियमानुसार मान्य नहीं है।

उनके मुताबिक, शिकायत प्राप्त होने पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से जांच कराई गई, जिसमें आरोप सत्य पाए गए।

राज ने बताया कि इसी तरह ज्ञानती देवी की नियुक्ति की जांच में यह पाया गया कि इन्होंने अपनी आयु छुपाने के लिए हाईस्कूल का फर्जी प्रमाण पत्र संलग्न किया था और इसी आधार पर नियुक्ति निरस्त कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\