देश की खबरें | कोलकाता में ढाई करोड़ रुपये मूल्य की नशीली गोलियां जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता पुलिस ने शहर के बंदरगाह क्षेत्र से मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में नशीली गोलियां (याबा टैबलेट) जब्त की हैं, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ढाई करोड़ रुपये है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 25 जुलाई कोलकाता पुलिस ने शहर के बंदरगाह क्षेत्र से मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में नशीली गोलियां (याबा टैबलेट) जब्त की हैं, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ढाई करोड़ रुपये है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | पुडुचेरी: कांग्रेस, द्रमुक, अन्नाद्रमुक और BJP विधायक शुरुआती बजट बैठक में लिया भाग : 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शुक्रवार को वेस्ट पोर्ट पुलिस थानांतर्गत नीमक महल रोड पर छापा मारा और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि यहां से 50 हजार याबा टेबलेट भी बरामद की गई।

याबा टेबलेट को अम्फेटामाईन या ‘पार्टी ड्रग’ भी कहा जाता है।

यह भी पढ़े | जनता और सरकार ने मिल कर कोरोना वायरस संक्रमण पर विजय पाई है, अभी लड़ाई समाप्त नहीं हुई है: CM केजरीवाल.

अधिकारी ने कहा, “जब्त की गई याबा टेबलेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। ऐसा लगता है कि दोनों व्यक्ति तस्करी कर इन नशीली गोलियों को बांग्लादेश ले जाने वाले थे।”

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\