देश की खबरें | मुंबई में गिरगांव स्थित इमारत में आग लगने के मामले में दो शव मिलने के बाद दो एडीआर दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने गिरगांव स्थित गोमती इमारत में एक दिन पहले आग लगने की घटना के सिलसिले में रविवार को दो आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, तीन दिसंबर मुंबई पुलिस ने गिरगांव स्थित गोमती इमारत में एक दिन पहले आग लगने की घटना के सिलसिले में रविवार को दो आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के स्थान से दो झुलसे हुए शव बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

अधिकारी ने बताया कि रंगेकर रोड पर स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लग गई और छह घंटे बाद रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इमारत की लकड़ी की सीढ़ियों और संरचना के कारण स्तर दो (भीषण) की आग तेजी से फैल गई। जिस फ्लैट में दो शव बरामद किए गए उसका हाल में पुनर्निर्माण किया गया था। मृतकों की पहचान हिरेन शाह (60) और नलिनी शाह (80) के रूप में की गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीसरी मंजिल पर फ्लैट के शयनकक्ष और स्नानघर से शव बरामद किए गए थे। हादसे में नौ लोगों को सुरक्षित बचाया गया। आग बुझाने के लिए हर सीढ़ी के साथ बगल की इमारत के दक्षिण की ओर से दो-दो दमकल वाहनों सहित आठ दमकल गाड़ियों और पांच पानी की लाइनों का इस्तेमाल किया गया।’’

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में दो एडीआर दर्ज की गई हैं और घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\