देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मुठभेड़ के दौरान दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के वेलकम इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद इस अपराध में कथित रूप से शामिल दो लोगों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के वेलकम इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद इस अपराध में कथित रूप से शामिल दो लोगों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्वी) जॉय टिर्की ने बताया कि आरोपियों की पहचान शाहबाज (22) और मिस्बाह (21) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को आंबेडकर कॉलेज के पीछे कबीर नगर इलाके में पुलिस के एक दल के साथ बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

टिर्की ने बताया कि आरोपी एक स्कूटर पर सवार थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय अर्द्धस्वचालित पिस्तौल से पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करते हुए भागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि जवाबी गोलीबारी में शाहबाज के बाएं पैर के निचले हिस्से में गोली लग गई और मिस्बाह के दाएं पैर के निचले हिस्से में गोली लगी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब दो बजे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में कुछ हमलावरों ने दो दिहाड़ी मजदूरों - बबलू और प्रदीप - की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया और जाफराबाद के रहने वाले शाहबाज और मिस्बाह की पहचान मामले के मुख्य आरोपियों के रूप में की गई।

उन्होंने बताया कि ये दोनों आरोपी पिछले महीने ही जमानत पर रिहा हुए थे और उनके खिलाफ पहले से ही हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

टिर्की ने बताया कि कि दोनों आरोपियों को इलाज के लिए जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल ले जाया गया और मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\