जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर की बिक्री नवंबर में 15 प्रतिशत घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीवीएस मोटर कंपनी की नवंबर 2021 में कुल बिक्री 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,72,693 इकाई रही। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर की बिक्री नवंबर में 15 प्रतिशत घटी

नयी दिल्ली, एक दिसंबर टीवीएस मोटर कंपनी की नवंबर 2021 में कुल बिक्री 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,72,693 इकाई रही। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई की कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 3,22,709 इकाइयां बेची थीं।

पिछले महीने उसकी दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 2,57,863 इकाई रही, जो नवंबर 2020 में 3,11,519 इकाई थी। इस तरह इसमें 17 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी।

नवंबर 2021 में कंपनी की घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,75,940 इकाई रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 2,47,789 इकाई थी। इस तरह इसमें 29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

नवंबर 2021 में कंपनी के मोटरसाइकिलों की बिक्री 1,40,097 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,33,531 इकाई थी। कंपनी ने कहा कि नवंबर 2020 में 1,06,196 इकाइयों की तुलना में नवंबर 2021 में स्कूटर की बिक्री 75,022 इकाई रही।

पिछले महीने उसके तिपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले के 11,190 इकाई से 33 प्रतिशत बढ़कर 14,830 इकाई हो गयी।

टीवीएस मोटर ने कहा कि उसका निर्यात पिछले महीने 30 प्रतिशत बढ़कर 96,000 इकाई हो गया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 74,074 इकाई था।

नवंबर 2021 में कंपनी का दोपहिया वाहनों का निर्यात 29 प्रतिशत बढ़कर 81,923 इकाई हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 63,730 इकाई था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

MI W vs DC W, WPL 2025 2nd T20 Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

PM Kisan Samman Nidhi 19th installment: किसानों के लिए खुशखबरी! 24 फरवरी को आएगी 19वीं किस्त, वेबसाइट @pmkisan.gov.in पर चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम

Mumbai Mega Block on Sunday, February 16: मेगा ब्लॉक के चलते रविवार को मुंबई की लोकल ट्रेन, सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन पर रहेगी प्रभावित; चेक डिटेल्स

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए दिल्ली समेत इन रूट्स पर चलेगी वंदे भारत स्पेशल, देखें शेड्यूल

\