विदेश की खबरें | तुर्किये: दो वर्षीय बच्ची की मौत के बाद आवारा कुत्तों को मारने के लिए कानून लागू करने का संकल्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संसद ने पिछली गर्मियों में इस कानून को पारित किया था, जिसे पशु कल्याण समूहों ने ‘नरसंहार कानून’ की संज्ञा दी थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संसद ने पिछली गर्मियों में इस कानून को पारित किया था, जिसे पशु कल्याण समूहों ने ‘नरसंहार कानून’ की संज्ञा दी थी।

नगर निकायों के अधिकारियों ने इस कानून को आंशिक रूप से ही लागू किया है।

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा, “या तो वे (नगर निगम के अधिकारी) यह काम करेंगे या मैं कानून द्वारा मुझे दिए गए अधिकार का पूरी तरह से उपयोग करूंगा।”

मध्य तुर्की के कोन्या में शुक्रवार को आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में राना एल सेल्सी नामक बच्ची की मौत हो गई थी।

बच्ची की मौत के बाद तुर्किये की सड़कों और ग्रामीण इलाकों में घूमने वाले कुत्तों को लेकर नए सिरे से आवाज उठ रही है। सरकार का अनुमान है कि देश में आवारा कुत्तों की संख्या 40 लाख हो सकती है।

बच्ची की मौत के बाद आपराधिक जांच शुरू हुई और नगरपालिका के कर्मचारियों ने कोन्या में कुत्तों को पकड़ना शुरू कर दिया।

राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने शनिवार को कहा कि सरकार ‘कानून के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए दृढ़तापूर्वक कदम उठा रही है’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\