IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स पर बड़ी जीत के बाद MS धोनी ने कहा, खिलाड़ियों पर भरोसा रखते हैं और उन्हें देते हैं आत्मविश्वास

दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हराकर आईपीएल के प्लेआफ में प्रवेश करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सफलता का कोई नुस्खा नहीं है लेकिन उनकी टीम खिलाड़ियों पर भरोसा रखकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का आत्मविश्वास देती है.

MS Dhoni (Photo Credit: @mufaddal_vohra/ Twitter)

नयी दिल्ली, 20 मई दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हराकर आईपीएल के प्लेआफ में प्रवेश करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सफलता का कोई नुस्खा नहीं है लेकिन उनकी टीम खिलाड़ियों पर भरोसा रखकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का आत्मविश्वास देती है.

डेवोन कोंवे और रूतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट की शतकीय साझेदारी के दम पर चेन्नई ने शनिवार को यहां तीन विकेट पर 223 रन बनाये. जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 146 रन ही बना सकी. चेन्नई 14 मैचों में 17 अंक लेकर प्लेआफ में पहुंच गई. यह भी पढ़ें: केकेआर के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स क्यों पहन रहे हैं ग्रीन और मैरून जर्सी? जानें पूरा डिटेल्स

मैच के बाद पुरस्कार समारोह में धोनी से टीम के प्लेआफ रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ,‘‘इसका कोई नुस्खा नहीं है. हम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ मौके देते हैं. उन्हें इस तरह से इस्तेमाल करते हैं कि सफल होने की संभावना सर्वाधिक हो। इसके अलावा कमजोर पहलुओं पर उनकी मदद करते हैं. टीम के लिये जो सर्वश्रेष्ठ हो, वह करने पर कामयाबी अपने आप मिलती है.’’

यह पूछने पर कि वह खिलाड़ियों में क्या खूबी तलाशते हैं , उन्होंने कहा ,‘‘ऐसे खिलाड़ी जिनके लिये टीम सबसे पहले हो. दूर से इसे जज करना मुश्किल है लेकिन हम चाहते हैं कि वे टीम माहौल में पूरी तरह ढल जायें। वे 10 प्रतिशत भी बढते हैं तो हम 50 प्रतिशत जाने को तैयार रहते हैं.’’

उन्होंने कहा ,‘‘टीम प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ शानदार है जो हमेशा हमें कहता है कि अपना स्वाभाविक खेल दिखाओ और कोई चिंता मत करो.’’

धोनी ने अपने तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘डैथ (आखिरी) ओवरों में गेंदबाजी के लिये आत्मविश्वास बहुत जरूरी है. तुषार (देशपांडे) को देखो. वह डैथ ओवरों का गेंदबाज बनता जा रहा है। सबसे अहम यह है कि दबाव के क्षणों में आप कैसा प्रदर्शन करते हैं. तेज गेंदबाजों ने जिम्मेदारी लेकर प्रदर्शन किया है और पथिराना डैथ ओवरों का स्वाभाविक गेंदबाज है जिससे हमारा एक सिरदर्द कम हुआ और अब तुषार उसका बखूबी साथ दे रहा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Live Score Update: हरारे में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan 2nd T20I Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे चौके-छक्के या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? दूसरे टी20 से पहले जानें पिच का मिजाज

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड