विदेश की खबरें | ट्रंप का कोविड-19 का उपचार पुरा हुआ, शनिवार तक सार्वजनिक जीवन में लौट सकते हैं : चिकित्सक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करवाने के बाद व्हाइट हाउस आ चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर रैलियां करने की इच्छा जताई है। ट्रंप के चिकित्सक ने कहा है कि वह शनिवार तक सार्वजनिक जीवन में लौट सकते हैं।

वाशिंगटन, नौ अक्टूबर कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करवाने के बाद व्हाइट हाउस आ चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर रैलियां करने की इच्छा जताई है। ट्रंप के चिकित्सक ने कहा है कि वह शनिवार तक सार्वजनिक जीवन में लौट सकते हैं।

ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया पिछले हफ्ते कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे। उन्हें उपचार के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

यह भी पढ़े | भारत की विकास संबंधी आकांक्षाओं को हकीकत बनाने के लिए मजबूत साझीदार है अमेरिका: तरणजीत सिंह संधू.

सोमवार को ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। चिकित्सकों ने कहा कि राष्ट्रपति को पिछले हफ्ते शुक्रवार से ही बुखार नहीं है।

बृहस्पतिवार रात को व्हाइट हाउस में चिकित्सक डॉ सीन कॉनले ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप का कोविड-19 के लिए चिकित्सकों के दल द्वारा बताया गया उपचार आज पूरा हो गया।’’

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में नहीं है अब COVID19 के लक्षण, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज: चिकित्सक.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के संक्रमित होने के बारे में पिछले हफ्ते पता चला था और इस शनिवार को इसके दस दिन पूरे हो जाएंगे।

डॉ. कॉनले ने कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि तब (शनिवार तक) उनका सार्वजनिक जीवन में लौटाना सुरक्षित होगा।’’

फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा था कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और रैलियां करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अच्छा, बहुत अच्छा बल्कि एकदम बढ़िया महसूस कर रहा हूं। मैं तैयार हूं, रैलियां करना चाहता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी