जरुरी जानकारी | ट्रंप की शुल्क नीतियों से इस साल वैश्विक व्यापार में गिरावट की आशंकाः डब्ल्यूटीओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हालांकि डब्ल्यूटीओ ने चेताया है कि ट्रंप के जवाबी सीमा शुल्क की व्यवस्था पर अड़े रहने की स्थिति में वस्तु व्यापार में 1.5 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

हालांकि डब्ल्यूटीओ ने चेताया है कि ट्रंप के जवाबी सीमा शुल्क की व्यवस्था पर अड़े रहने की स्थिति में वस्तु व्यापार में 1.5 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

डब्ल्यूटीओ ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि सबसे कठोर शुल्क व्यवस्था के बगैर भी खासकर उत्तर अमेरिकी क्षेत्र में व्यापार में गिरावट देखने को मिलेगी। इस वर्ष वहां निर्यात में 12.6 प्रतिशत और आयात में 9.6% प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है।

डब्ल्यूटीओ ने यह रिपोर्ट 21 अप्रैल तक की सीमा शु्ल्क स्थिति के आधार पर जारी की है।

वैश्विक व्यापार मंच ने कहा कि पहले 2025 और 2026 में विश्व व्यापार के निरंतर बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन ट्रंप के व्यापार युद्ध ने डब्ल्यूटीओ के अर्थशास्त्रियों को अपना पूर्वानुमान काफी हद तक कम करने के लिए मजबूर कर दिया।

यदि ट्रंप अधिकांश देशों पर अपने सबसे कठोर शुल्क दरों को जारी रखते हैं, तो दुनिया भर में वस्तुओं के व्यापार में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आएगी, क्योंकि अनिश्चितता के कारण व्यापार में अस्थिरता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अप्रैल की शुरुआत में सीमा शुल्क की उच्च दरों को 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था ताकि 70 से अधिक देशों को अमेरिकी व्यापार चिंताओं को दूर करने का मौका मिले।

हालांकि ट्रंप चीनी आयात पर करों को बढ़ाकर 145 प्रतिशत कर रहे हैं और कनाडा एवं मेक्सिको के साथ उनके सामानों पर शुल्क के बारे में लंबी बातचीत चल रही है।

डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-इवेला ने एक बयान में कहा कि 90 दिनों के शुल्क निलंबन के बावजूद अनिश्चितता का माहौल बने रहने से वैश्विक वृद्धि पर विराम लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे दुनिया, खासकर सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं के लिए गंभीर नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

इवेला ने कहा, "हमारी गणना से पता चलता है कि व्यापार नीति की अनिश्चितता का व्यापार प्रवाह पर महत्वपूर्ण नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, निर्यात कम होता है और आर्थिक गतिविधि कमजोर होती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट