विदेश की खबरें | ट्रंप सुप्रीम कोर्ट के लिए करेंगे किसी महिला न्यायाधीश को नामित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश रूथ बदेर गिन्सबर्ग के निधन के बाद रिक्त हुए पद के लिए किसी महिला उम्मीदवार को नामित करेंगे।

वाशिंगटन, 20 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश रूथ बदेर गिन्सबर्ग के निधन के बाद रिक्त हुए पद के लिए किसी महिला उम्मीदवार को नामित करेंगे।

ट्रंप ने शनिवार को नॉर्थ कैरोलाइना में एक चुनावी रैली में समर्थकों से कहा, ‘‘मैं अगले सप्ताह किसी को नामित करूंगा। मैं कह सकता हूं कि वह एक महिला होंगी। कोई अगर मुझसे अभी पूछे तो मैं कहूंगा कि एक महिला पहले स्थान पर होंगी।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने दी चेतावनी, कहा- वैश्विक महामारी के कारण 2 करोड़ लड़कियां शायद ही कभी स्कूल लौट पाएं.

गिन्सबर्ग का कैंसर से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। अमेरिका की शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के पद पर पहुंचने वाली गिन्सबर्ग दूसरी महिला थीं। उन्होंने पूरी जिदंगी लैंगिक समानता की वकालत की और न्यायाधीश के तौर पर प्रतिष्ठा हासिल की।

ट्रंप ने कहा,‘‘ इस पूरी प्रक्रिया को ले कर हमारे मन में बेहद सम्मान है। यह अनेक बार हो चुका है और आप जानते हैं कि हर बार किसी को नामित किया गया है, और कई बार ऐसा हुआ कि यह राष्ट्रपति चुनाव वाले वर्ष में हुआ।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में 4 आतंकवादियों को किया ढेर, गोला-बारूद और संचार उपकरण किए बरामद.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम जल्द ही प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं । जल्द ही हम नामित करेंगे ।’’ ट्रंप ने कहा कि उनकी सूची में 45 लोगों के नाम हैं लेकिन संभावित उम्मीदवारों की वह जल्द ही संक्षिप्त सूची बनाएंगे।

चुनाव रैली में ट्रंप ने अपने समर्थकों से पूछा, नामित सदस्य पुरूष होना चाहिए या महिला। इस पर भीड़ ने जवाब दिया महिला।

बहरहाल, डेमोक्रेटिक पार्टी ने तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के पहले न्यायाधीश का नाम नामित किए जाने का विरोध किया है ।

राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने जोर दिया है कि गिन्सबर्ग के स्थान पर न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए चुनाव तक इंतजार करना चाहिए।

बाइडेन ने कहा, ‘‘मतदाता राष्ट्रपति को चुनेंगे और नए राष्ट्रपति को ही न्यायाधीश चुनने के बारे में फैसला करना चाहिए ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\