विदेश की खबरें | बाइडन को रोकने के प्रयास में ट्रंप ने मत प्रमाणन पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह जंग उन राज्यों पर केंद्रित है जो परिणाम के लिहाज से महत्वपूर्ण थे और जिन्होंने बाइडन की जीत पर मुहर लगाई।

यह जंग उन राज्यों पर केंद्रित है जो परिणाम के लिहाज से महत्वपूर्ण थे और जिन्होंने बाइडन की जीत पर मुहर लगाई।

मिशिगन में दो रिपब्लिकन निर्वाचन अधिकारियों ने राज्य की सबसे बड़ी काउंटी में शुरू में गड़बड़ी के कोई साक्ष्य नहीं मिलने के बावजूद नतीजों को प्रमाणित करने से इनकार कर दिया, बाद में अपने कदम पीछे खींचते हुए प्रमाणन की कार्रवाई पूरी की और बुधवार को एक बार फिर अपना रुख बदलते हुए कहा कि “वे प्रमाणन के खिलाफ हैं।”

यह भी पढ़े | फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ टाउन हॉल में बाइडेन का ट्रंप पर हमला.

एरिजोना में, एक ग्रामीण काउंटी में अधिकारी मतों के मिलान में रुकावट डाल रहे हैं।

इसके बावजूद मिशिगन के वायने काउंटी में मंगलवार और बुधवार को जो हुआ वह इस बात का संकेत है कि तीन नवंबर को हुए चुनावों की पुष्टि की प्रक्रिया में काम कर रहे राष्ट्र की राह में अड़चने खड़ी की जा सकती हैं।

यह भी पढ़े | Pakistan: पाकिस्तान की अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को दी 10 साल कैद की सजा.

केंटकी विश्वविद्याल में लॉ के प्रोफेसर जोशुआ डगलस ने कहा, “यह लोकतंत्र का अंत होगा जैसा कि हम जानते हैं। ”

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now