विदेश की खबरें | ट्रंप अदालत पेशी: रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सांसदों में वाकयुद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मैनहट्टन की एक अदालत में पेश होने के वास्ते न्यूयॉर्क पहुंचने के बीच रिपब्लिकन सांसदों ने अभियोग को ‘‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’’ बताया, जबकि सत्तारूढ़ डेमोक्रेट्स ने जोर देकर कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, चार अप्रैल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मैनहट्टन की एक अदालत में पेश होने के वास्ते न्यूयॉर्क पहुंचने के बीच रिपब्लिकन सांसदों ने अभियोग को ‘‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’’ बताया, जबकि सत्तारूढ़ डेमोक्रेट्स ने जोर देकर कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।

वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडन पेशेवर कारणों के चलते मिनेसोटा के दौरे पर हैं।

रिपब्लिकन सांसद डेन क्रेनशॉ ने एक साक्षात्कार में ‘सीएनएन’ से कहा, ‘‘ पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की जो भी राय हो हम सभी को इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि एक पूर्व राष्ट्रपति एवं वर्तमान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को एक बहुत ही कमजोर मामले पर अभ्यारोपित करने के इस निर्णय के भविष्य में गंभीर परिणाम होंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला ‘‘ राजनीति से प्रेरित है।’’

डेमोक्रेटिक सांसद कैथी मैनिंग ने कहा कि केवल इसलिए कि ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी हैं उन्हें कानूनी जवाबदेही से नहीं बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा लोकतंत्र इस मूलभूत सिद्धांत पर आधारित है कि कानून के तहत हर व्यक्ति के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए.. उसके पद, हैसियत, या धन की परवाह किए बिना... यदि आप कानून तोड़ते हैं, तो आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा। ट्रंप के दो शीर्ष कर्मचारियों को पहले ही पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके काम से जुड़े अपराधों का दोषी ठहराया जा चुका है।’’

रिपब्लिकन सांसद डैन बिशप ने कहा कि सरकारी अभियोजन प्राधिकरण का इस्तेमाल, असामान्य तरीके से पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के लिए और उनकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए खतरा उत्पन्न करने के लिए करना अमेरिका के संविधान की अवहेलना है।

इस बीच, शीर्ष अमेरिकी सांसद जिम रिस्क तथा माइक ब्रौन ने सांसद रिक स्कॉट, टोड यंग, ​​मिट रोमनी, शेली मूर कैपिटो और जेरी मोरन के साथ मिलकर आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) को रूढ़िवादियों तथा वैचारिक गैर-सरकारी संगठनों के खिलाफ राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने से रोकने के लिए एक विधेयक पेश किया।

वहीं, न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने ट्रंप की पेशी के मद्देनजर अधिकारियों से सतर्क रहने तथा किसी भी तरह की हिंसा या बर्बरता रोकने और इस तरह के व्यवहार के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि मैनहट्टन ग्रैंड जूरी द्वारा पिछले सप्ताह आरोपित किए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को मैनहट्टन की अदालत में पेश होंगे। वह अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जो आपराधिक आरोपों का सामना करेंगे। इसके साथ ही 2024 में व्हाइट हाउस में फिर पहुंचने का उनका सपना भी टूटता दिख रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड