विदेश की खबरें | ट्रंप ने किया जीत का दावा, मीडिया संस्थानों ने कहा ‘बाइडेन हैं विजेता’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में प्रमुख मीडिया संस्थानों द्वारा डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन को विजेता बताए जाने के बीच उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को खुद को विजयी घोषित किया।

वाशिंगटन, सात नवंबर अमेरिका में प्रमुख मीडिया संस्थानों द्वारा डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन को विजेता बताए जाने के बीच उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को खुद को विजयी घोषित किया।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘इस चुनाव में मैं जीता, वह भी बड़े अंतर से’’।

यह भी पढ़े | US Election Results 2020: अमेरिका का अगला राष्‍ट्रपति बनेंगे जो बाइडेन, डोनाल्ड ट्रंप की हार- अमेरिकी मीडिया.

हालांकि कई मीडिया संस्थानों ने अपनी खबरों में बताया है कि ट्रंप चुनाव हार चुके हैं और अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन होंगे।

ट्विटर ने तुरंत ही ट्रंप के ट्वीट के साथ यह संदेश डाल दिया कि ‘‘जब यह ट्वीट किया गया तब संभवत: आधिकारिक स्रोतों ने विजेता की घोषणा नहीं की थी।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: फ्रांस में COVID19 के 60 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, 828 संक्रमितों की हुई मौत.

ट्रंप ने चुनाव में धांधली के आरोपों को दोहराया। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों के भीतर ‘‘कुछ गड़बड़ी हुई है’’ और पेन्सिल्वेनिया में लाखों मत अवैध तरीके से लिए गए।

अमेरिका के कई राज्यों में मतगणना अभी चल ही रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\