विदेश की खबरें | ट्रंप ने यूक्रेन में ‘तत्काल युद्ध विराम’ का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन 1,000 दिन से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए ‘‘समझौता करना चाहता है’’।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन 1,000 दिन से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए ‘‘समझौता करना चाहता है’’।

अपने ‘ट्रुथ सोशल’ मंच पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि रूस और यूक्रेन दोनों ने एक ऐसे युद्ध में सैकड़ों हजारों सैनिकों को खो दिया है जो ‘‘कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था’’।

उन्होंने कहा, ‘‘तत्काल युद्ध विराम होना चाहिए और बातचीत शुरू होनी चाहिए। बहुत से लोगों को बेवजह अपनी जान गंवानी पड़ रही है, बहुत से परिवार बर्बाद हो रहे हैं।’’

उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध को समाप्त करने के लिए कार्रवाई करने का आह्वान किया।

ट्रंप की यह टिप्पणी शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के बाद आई। जेलेंस्की ने बैठक को ‘‘रचनात्मक’’ बताया।

जेलेंस्की ने पत्रकारों से कहा कि कोई भी शांति समझौता यूक्रेन के लोगों के लिए “न्यायसंगत” होना चाहिए।

उन्होंने रविवार को दावा किया कि 24 फरवरी, 2022 को रूस के चौतरफा आक्रमण के बाद से यूक्रेन ने अब तक 43,000 सैनिकों को खो दिया है जबकि 370,000 अन्य घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज