Gujarat Shocker: गुजरात में मजदूरों पर गिरा ट्रक, एक बच्चे और तीन महिलाओं की मौत

गुजरात के बनासकांठा जिले में रेत से भरा एक डंपर ट्रक पलट कर मजदूरों के एक समूह पर गिर गया, जिससे तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक (Image: Pixabay)

पालनपुर, 9 फरवरी : गुजरात के बनासकांठा जिले में रेत से भरा एक डंपर ट्रक पलट कर मजदूरों के एक समूह पर गिर गया, जिससे तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम जिले के खेंगरपुरा गांव में उस समय हुई जब वहां सड़क निर्माण कार्य हो रहा था.

पुलिस उपाधीक्षक एस.एम. वरोतरिया ने बताया कि डंपर एक संकरे रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था उसी दौरान वह पलट गया तथा सड़क निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों के एक समूह पर गिर गया. अधिकारियों के मुताबिक क्रेन और बुलडोजर की मदद से ट्रक के नीचे फंसी महिलाओं और बच्चे को बाहर निकालने में करीब दो घंटे का समय लगा. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद चारों लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | कन्नड़ अभिनेता दर्शन ने जेल में रहने के दौरान समर्थन देने के लिए प्रशंसकों का जताया आभार

थराड के सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी जयदीप त्रिवेदी ने बताया कि चार लोगों को जब अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान रेणुकाबेन गनावा (24), सोनलबेन निनामा (22), इलाबेन भाभोर (40) और रुद्र (2) के रूप में हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड