देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ट्रक फ्लाईओवर से गिरा, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक के फ्लाईओवर से गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दुर्ग, चार मार्च छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक के फ्लाईओवर से गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के तहत ग्रीन चौक के निकट एक ट्रक के फ्लाईओवर से गिरने से ट्रक में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक ट्रक दुर्ग से धमधा के लिए जा रहा था कि इसी दौरान मोहन नगर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर वाहन नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में पड़ोसी बालोद जिले के निवासी ट्रक चालक महेश वारले, तौसीफ खान (26), साहिल खान (23) और दुर्ग के निवासी मोहम्मद अमन (26) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। बाद में पुलिस दल ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को ट्रक से चालक का शव निकालने के लिए गैस कटर से वाहन को काटना पड़ा।

उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना वाहन चालक की कथित लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\