देश की खबरें | टीआरएस के विधायक नोमुला नरसिम्हा का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस के विधायक नोमुला नरसिम्हा का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मंगलवार को निधन हो गया।
हैदराबाद, एक दिसंबर तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस के विधायक नोमुला नरसिम्हा का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मंगलवार को निधन हो गया।
वह 64 वर्ष के थे।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, पेंशनर्स को भी होगा फायदा.
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नलगोंडा जिले के नागार्जुन सागर से विधायक नरसिम्हा का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब था और वह फेफड़ों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे।
उन्होंने बताया कि नरसिम्हा ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: केंद्र सरकार के बातचीत के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए किसान संगठनों ने बुलाई बैठक.
चार बार विधायक रहे नरसिम्हा पहले माकपा में थे, लेकिन 2014 में वह टीआरएस में शामिल हो गए थे।
वह अविभाजित आंध्र प्रदेश में विधानसभा में माकपा के सदन के नेता थे और जन मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते थे।
टीआरएस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नरसिम्हा के अचानक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत विधायक को ऐसे नेता के तौर पर याद किया जाएगा, जिन्होंने जीवनभर लोगों के लिए काम किया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि नरसिम्हा का निधन टीआरएस और उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए क्षति है।
राज्य के कई मंत्रियों एवं टीआरएस नेताओं, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी और भाकपा नेता के नारायण राव ने भी नरसिम्हा के निधन पर शोक जताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)