देश की खबरें | टीआरपी घोटाला: बीएआरसी के पूर्व सीईओ अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेटिंग एजेंसी बीएआरसी के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता को मध्य मुंबई स्थित राजकीय जेजे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दासगुप्ता को कथित फर्जी टेलीविजन रेटिंग्स प्वाइंट (टीआरपी) मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 16 जनवरी रेटिंग एजेंसी बीएआरसी के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता को मध्य मुंबई स्थित राजकीय जेजे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दासगुप्ता को कथित फर्जी टेलीविजन रेटिंग्स प्वाइंट (टीआरपी) मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

मधुमेह से पीड़ित दासगुप्ता को शनिवार तड़के नवी मुंबई स्थित तलोजा केंद्रीय जेल से अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार को मध्य रात्रि में दासगुप्ता का रक्त शर्करा का स्तर बढ़ गया था।

अधिकारी ने बताया कि दासगुप्ता को जेजे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उन्हें आक्सीजन दी जा रही है।

दासगुप्ता को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गत वर्ष 24 दिसम्बर को कथित टीआरपी हेराफेरी मामले में गिरफ्तार किया था।

मुंबई की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत में दासगुप्ता की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी और कहा था कि उन्होंने घोटाले में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

मुंबई पुलिस ने इससे पहले अदालत को बताया था कि रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी ने समाचार चैनल के दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए दासगुप्ता को ‘‘लाखों रुपये’’ की कथित तौर पर रिश्वत दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड