देश की खबरें | राजभवन और तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच बलात्कार और अपहरण के मामलों को लेकर खींचतान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजभवन और तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच पश्चिम बंगाल में बलात्कार और अपहरण की घटनाओं के आंकड़ों को लेकर तलवारें खिंच गयी हैं। इस मामले में राज्य का गृह विभाग राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा दिए गए आंकड़ों की सत्यता पर सवाल उठा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, छह अक्टूबर राजभवन और तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच पश्चिम बंगाल में बलात्कार और अपहरण की घटनाओं के आंकड़ों को लेकर तलवारें खिंच गयी हैं। इस मामले में राज्य का गृह विभाग राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा दिए गए आंकड़ों की सत्यता पर सवाल उठा रहा है।

तमाम मुद्दों को लेकर राज्य सरकार से लंबे समय से उलझे राज्यपाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि वह ‘‘दूसरी जगहों पर आग को हवा देने से पहले’’ कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करें। उन्होंने राज्य में आगस्त महीने में हुए बलात्कार और अपहरण की घटनाओं के आंकड़े भी ट्वीट किए हैं।

यह भी पढ़े | बीजेपी ने बिहार के लिए जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची: 6 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री बनर्जी के प्रभार वाले राज्य के गृह विभाग ने तत्काल इन आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें ‘‘आधारहीन और झूठ पर आधारित बताया।’’ विभाग का कहना है कि आंकड़े किसी आधिकारिक रिपोर्ट पर आधारित नहीं हैं।

धनखड़ ने ट्वीट किया है, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2020 में बलात्कार-223, अपहरण-639 की घटनाएं महिलाओं के खिलाफ अपराध की चिंताजनक स्थिति को दर्शाती हैं और यह चिंता का विषय है। वक्त आ गया है कि अपने घर में लगी आग बुझायी जाये और कहीं और आग को हवा देने से पहले कानून-व्यवस्था को सही किया जाये।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा में इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी लड़ेगी चुनाव, लिस्ट किया जारी.

गृह विभाग ने जवाब में ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में बलात्कार और अपहरण संबंधी राजभवन द्वारा दिए गए आंकड़े किसी भी आधिकारिक रिपोर्ट, आंकड़े या सूचना पर आधारित नहीं हैं। आरोप आधारहीन, झूठ पर आधारित और भ्रमित करते वाले हैं।’’

इस पर धनखड़ ने तुरंत जवाब देते हुए अप्रसन्नता जतायी और गृह विभाग से अपने ट्वीट वापस लेने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\