खेल की खबरें | ट्रिस्टन स्टब्स और वायने पर्नेल भारतीय दौरे के लिये दक्षिण अफ्रीकी टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ नौ जून से शुरू होने वाली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिये ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में नया चेहरा अपनी टीम में शामिल किया है जबकि वायने पर्नेल की पांच साल बाद वापसी हुई है।

जोहानिसबर्ग, 17 मई दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ नौ जून से शुरू होने वाली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिये ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में नया चेहरा अपनी टीम में शामिल किया है जबकि वायने पर्नेल की पांच साल बाद वापसी हुई है।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत दौरे के लिये तेम्बा बावुमा की अगुवाई में 16 सदस्यीय टीम चुनी है। दक्षिण अफ्रीका पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा।

इक्कीस वर्षीय स्टब्स ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के टी20 चैलेंज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उन्होंने सात पारियों में 293 रन बनाये थे, जिसमें 23 छक्के शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 183.12 था।

वह जिम्बाब्वे दौरे के लिये दक्षिण अफ्रीका की ‘ए’ टीम का भी हिस्सा थे जिसके बाद उन्हें मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के लिये मुंबई इंडियन्स ने अपनी टीम में शामिल कर दिया था।

कूल्हे की चोट से उबरने वाले तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया तथा बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन को भी टीम में लिया गया है। नोर्किया अभी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं।

पर्नेल ने भी 2017 में बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम में वापसी की है।

केशव महाराज और टी20 रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज तबरेज शम्सी के अलावा दक्षिण अफ्रीकी टीम में आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी जैसे क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रासी वान डर डूसेन और मार्को यानसेन भी शामिल हैं।

पांच मैचों की टी20 श्रृंखला नौ जून को नयी दिल्ली में शुरू होगी।  इसके बाद कटक (12 जून), विशाखापत्तनम (14 जून), राजकोट (17 जून) और बेंगलुरू (19 जून) में मैच खेले जाएंगे।

भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, वायने पर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी , ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डर डुसेन, मार्को यानसेन।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू