देश की खबरें | त्रिपुरा 6,000 से ज्यादा विशेष एग्जीक्यूटिव की भर्ती करेगी : मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि पुलिस बल की सहायता के लिए राज्य में 6,067 विशेष एग्जीक्यूटिव नियुक्त किए जाएंगे।
अगरतला, 30 सितंबर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि पुलिस बल की सहायता के लिए राज्य में 6,067 विशेष एग्जीक्यूटिव नियुक्त किए जाएंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कार्यक्रम के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस कदम से पूर्वोत्तर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
विशेष एग्जीक्यूटिव विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की तरह होंगे, जिन्हें राज्य पुलिस की सहायता के लिए वाम मोर्चा शासन के दौरान भर्ती किया गया था, जब 90 के दशक के अंत में उग्रवाद अपने चरम पर था।
राज्य में फिलहाल करीब 3000 एसपीओ हैं जिन्हें प्रतिमाह 6,600 रुपये दिए जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने एनएचएम कार्यक्रम में यह भी कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास 3,108 प्रतिभागियों की शिक्षा विभाग में भर्ती की जाएगी जिससे सरकार द्वारा संचालित कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके।
विभाग के सूत्रों ने कहा कि दिवाली से पहले उनकी नियुक्ति होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)