देश की खबरें | त्रिपुरा उभर रहा है प्रतिमान राज्य के रूप में : गिरिराज सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा देश में तेजी से उभरता एक प्रतिमान राज्य है।
अगरतला, 29 अगस्त केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा देश में तेजी से उभरता एक प्रतिमान राज्य है।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे पूर्वोत्तर का विकास करने के पक्ष में है और यह क्षेत्र भविष्य में विकास का द्वार बनेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि त्रिपुरा एक तेजी से उभरता प्रतिमान राज्य है । राज्य का असली विकास भाजपा के 2018 में सत्ता में आने के बाद ही शुरू हुआ। ’’
उन्होंने यहां स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद के दौरान कहा, ‘‘ विकास की पूर्वशर्तों में एक महिलाओं का सशक्तिकरण है। त्रिपुरा में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है। ’’
सिंह ने 1014 स्वयं सहायता समूहों के लिए राज्य सरकार द्वारा मंजूर 35 करोड़ रूपये के चेक वितरित किये।
उससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य का दौरा किया था एवं त्रिपुरा के आदिवासी क्षेत्रों के लिए 1300 करोड़ रूपये की परियोजना की त्वरित मंजूरी का वादा किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)