देश की खबरें | त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को कहा कि वह छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे।

अगरतला, पांच अगस्त त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को कहा कि वह छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे।

माणिक साहा आज देर शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अपने दो दिवसीय दौरे के लिए आज दिल्ली जा रहा हूं और केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं पर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात करूंगा।’’

उन्होंने दावा किया कि अन्य राज्यों की तुलना में विकास परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में त्रिपुरा की स्थिति ‘अच्छी’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘कई परियोजनाएं हैं, जो निर्धारित समय से पहले पूरी हो चुकी हैं, जबकि कुछ चल रही परियोजनाएं निर्धारित समय के भीतर पूरी की जाएंगी।’’

गौरतलब है कि त्रिपुरा में अगले वर्ष मार्च में विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के तहत ग्राम समितियों के चुनाव नवंबर के पहले सप्ताह तक पूरे होने की उम्मीद है।

साहा ने कहा कि वह प्रस्तावित परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की कोशिश करेंगे।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री सात अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू